ईरानी सेना के जनसंपर्क विभाग ने बताया है कि अमरीका के P-8 विमान और MQ-9 तथा RQ-4 नामक दो ड्रोन विमानों ने ईरान की वायु सीमा में घुसने का प्रयास किया लेकिन ईरानी एयर डिफेंस ने कई किलोमीटर पहले से ही उन पर नज़र रखी थी और जैसे ही वह ईरान के एयर डिफेंस आईडेंटी ज़ोन में घुसे ईरानी सेना ने इन अमरीकी विमानों को चेतावनी दी लेकिन जब अमरीकी विमानों ने चेतावनी की अनदेखी की तो ईरानी वायु सेना कर्रार ड्रोन विमान ने उड़ान भरी और जिसके बाद अमरीकी विमान ईरान के ADIZ से बाहर निकल गये।
ईरान के युद्धाभ्यास जुल्फ़िक़ार 99 के प्रवक्ता ने भी बताया है कि युद्धाभ्यास के दौरान कई अमरीकी ड्रोन विमानों की खोज की गयी जो युद्धाभ्यास के बारे में सूचनाएं एकत्रित करने की कोशिश कर रहे थे।
प्रवक्ता ने बताया कि ईरान के एयर डिफेंस युनिक ने कड़ी चेतावनी देते हुए अमरीकी विमानों को युद्धाभ्यास के क्षेत्र से दूर रहने को कहा जिसके बाद अमरीकी विमान तेज़ी से युद्धाभ्यास से दूर हो गये।